धरती के अनाम योद्धा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धरती के अनाम योद्धा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आदिम गूंज २५



धरती के अनाम योद्धा

इतना तो तय है/कि
सब कुछ के बावजूद
हम जियेंगे जगली घास बनकर
पनपेंगे/खिलेंगे जंगली फ़ूलों सा
हर कहीं/सब ओर
मुर्झाने/सूख जाने/रौंदे जाने
कुचले जाने/मसले जाने पर भी
बार-बार,मचलती है कहीं
खिलते रहने और पनपने की
कोई जिद्दी सी धुन
मन की अंधेरी गहरी
गुफ़ाओं/कन्दराओं मे
बिछे रहेंगे/डटे रहेंगे
धरती के सीने पर
हरियाली की चादर बन
डटे रहेंगे सीमान्तों पर/युद्धभूमि पर
धरती के अनाम योद्धा बन
हम सभी समय के अंतिम छोर तक...

-उज्जवला ज्योति तिग्गा-

धरती के सभी अनाम योद्धाओं के नाम
विश्व आदिवासी दिवस की आप सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!!!...