शायद बेहद खतरनाक जुर्म है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शायद बेहद खतरनाक जुर्म है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आदिम गूंज २४




शायद बेहद खतरनाक जुर्म है...

शायद बेहद खतरनाक जुर्म है
यहां पर सांस लेना
सांस लेने की हिमाकत करना
और एक-एक सांस के लिए
करना जद्दोजहद
...

जब उस रूंधी और घुटी हुई सांस की ध्वनि
भी न जाने क्यों सुनाई देती है
किसी विस्फ़ोट की तरह
शायद इसीलिए उसे दबाने की हरचंद कोशिश में
जूझते हैं लोग
तरह तरह की साजिश/षडयंत्र रच
...

बिना सोचे/समझे कि
अवरूध सांसो की तेज रफ़्तार
अक्सर किसी तूफ़ान की पूर्वसूचना होती है
...
...

-उज्जवला ज्योति तिग्गा-